ऋषिकेश,01 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का 31वां वार्षिक दिवस बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मनाया गया। विमानपत्तन निदेशक बीसीएच नेगी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में एयरपोर्ट के सभी हितधारकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ। निदेशक बीसीएच नेगी ने उपस्थित जनसमूह के साथ एएआई के अध्यक्ष का संदेश साझा किया, जिसमें संगठन की गौरवशाली उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘एएआई गीत’ के साथ हुआ, जिसने कर्मचारियों में एकता और संगठनात्मक गर्व का संचार किया। मौके पर संयुक्त महाप्रबंधक संचार दीपक चमोली, संयुक्त महाप्रबंधक प्रचालन नितिन कुमार कादियान, मुख्य विमानन सुरक्षा अधिकारी जगन्मय सोम आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

