ऋषिकेश,01 अपै्रल (आरएनएस)। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक जागरूकता आती है। इससे समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। बुधवार को गुमानीवाला क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में विधायक अग्रवाल पहुंचे और कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य लोकेंद्र महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रेमचंद ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सदाचार, नैतिकता और मानवता के मार्ग पर अग्रसर करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित करने का आह्वान भी किया। मौके पर लक्ष्मी सेमवाल, जीतराम भट्ट, रविंद्र भट्ट, पुष्पानंद पंत, दयाराम पैन्यूली, जीत राम भट्ट, तेजराम सेमवाल, सुरेश पैन्यूली, जमुना प्रसाद भट्ट आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

