ऋषिकेश,01 अपै्रल (आरएनएस)। शिक्षण संस्थानों में नई ऊर्जा और उमंग के साथ स्कूलों में नया सत्र शुरू हुआ। नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर सभी छात्र छात्राओं का स्वागत फूल माला बरसा कर हुआ। इसके अलावा हवन पूजन सहित अन्य कार्यक्रम भी हुए। बुधवार को आदर्श नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल गेट पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने प्रवेश करने वाले सभी छात्र छात्राओं का स्वागत फूल बरसाकर और तिलक लगाकर किया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को नवीन शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं दी। बच्चों में भी नए कक्षा में आने से उमंग का माहौल बना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में विद्यालय के प्रति आत्मीयता एवं उत्साह उत्पन्न करना है। नवीन सत्र के शुभारंभ के साथ ही सभी विद्यार्थियों ने नई ऊर्जा और उमंग के साथ अपने अध्ययन कार्य का प्रारंभ भी किया। मौके पर भाग सिंह रावत, दिगंबर गुसाईं, मन मोहन शाह, प्रियंका, संतोष डबराल, अर्पणा रावत, निशा शर्मा, संजू शर्मा, स्वाति आदि उपस्थित रहे।
नवीन सत्र की सफलता के लिए की पूजा-अर्चना: डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में बुधवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 की सफलता के लिए हवन पूजन करके छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर कक्षाओं में प्रथम आने वाले कल्पना, तन्वी, सन्नी, पायल, तौकीर आदि को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि नए शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर पठन-पाठन की सुविधा मिलेगी। मौके पर प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, अश्वनी गुप्ता, साक्षी सुंदरियाल, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, अवधेश सेमवाल, विवेक बधानी, पूजा जोशी, तेजवीर सिंह, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, श्यामानंद, अर्चना पाल, अनीता बलोदी, मयंक शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी, श्रीपाल आदि रहे।
उधर, राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम बुल्लावाला में शैक्षिक सत्र 2026-27 का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ और नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष आसिया, प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश पाल, सरोज बाला, सुनीता रावत, अरुणा नैथानी, सुभाष चंद्र, मंजू कांबोज, तेजवीर सिंह, कौशल कुमार, सुमन आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

