श्रीनगर गढ़वाल,01 अपै्रल (आरएनएस)। विकास खंड सभागार कीर्तिनगर में प्रधान संगठन के चुनाव के साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर बासुदेव प्रसाद भट्ट को प्रधान संगठन कीर्तिनगर का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनीष दंगवाण को शामिल किया गया है। राम सिंह चौहान प्रधान धारकोट ढुंडसिर को निर्विरोध ब्लॉक संगठन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा प्रधान लक्षमोली सुरेश सिंह नेगी को निर्विरोध जिला कार्यकारिणी के लिए चुना गया है। प्रधान संगठन के जिला सदस्य के लिए मलेथा की प्रधान रश्मि रावत को मनोनीत किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

