बिना किसी बड़े मेल स्टार के बनी इस छोटी सी तमिल फि़ल्म ने, पिछले महीने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफि़स पर धमाल मचा दिया था. यहां तक कि इसने कई बड़ी फिल्मों के आगे भी खूब कमाई की. दरअसल हम बात कर रहे हैं थाई किझावी की. इस फिल्म में राधिका सरथकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिसमें वे एक बेरहम, बुज़ुर्ग साहूकार के किरदार में नजऱ आती हैं. रिलीज़ के बाद फि़ल्म को ज़बरदस्त रिव्यू मिले थे और इसी के साथ इस फि़ल्म ने दुनिया भर में 150 करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया था. वहीं फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख कंफर्म कर दी है. जानते हैं इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां देख सकते हैं?
थाई किझावी का प्रीमियर 10 अप्रैल को ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर होगा. जियो हॉट स्टार तमिल के आधिकारिक अकाउंट ने फिल्म की रिलीज की अनाउंसमेंट एक पोस्ट के जरिए की है. जिसे शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस द्वारा दोबारा पोस्ट किया गया है.
बता दें कि थाई किझावी 9 करोड़ के बजट में बनी थी.इस लागत के मुकाबले, इसने 60.28 करोड़ की नेट कमाई की है, जिससे इसे 51.28 करोड़ का इनवेस्टमेंट पर प्रॉफिट मिला हैय इसके साथ ही, यह 2026 की पहली ऐसी तमिल फि़ल्म बन गई है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफि़स पर यह उपलब्धि हासिल की है. आगे कैलकुलेशन करने पर, यह 569.77त्न के रिटर्न के बराबर है. इसी के साथ इसे सुपर हिट का दर्जा मिला है.
यह फि़ल्म राधिका सरथकुमार के किरदार पावनुथाई के इर्द-गिर्द घूमती है. पावनुथाई 70 साल की एक तेज़-तर्रार साहूकार है, जिसके बेटे उससे प्रॉपर्टी बांटकर अपने नाम करने की मांग करते हैं. लेकिन वह साफ़ कह देती है कि वह अपनी मौत तक अपनी दौलत का खुद ही मज़ा लेना चाहती है. जब उसे लकवा मार जाता है, तो उसके लालची बेटे इस उम्मीद में वापस आते हैं कि उन्हें वह खज़ाना मिल जाएगा, जो कहीं छिपा हुआ है और जिसके बारे में सिफऱ् पावनुथाई ही जानती है. इसमें सिंगमपुली, अरुलडोस, बाला सरवनन, मुनीशकांत, इलावरसु, जॉर्ज मैरीन और वेट्टई मुथुकुमार भी हैं. अभिनेता शिवकार्तिकेयन द्वारा अपने बैनर शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस और शिवकुमार मुरुगेसन द्वारा निर्देशित, थाई किझावी 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

