थलापति विजय की फिल्म जन नायकन को लंबे समय से रुकावटों का सामना करना पड़ा रहा है। 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर इसे रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर प्रक्रिया में उलझने के कारण ऐसा नहीं हुआ। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि निर्माताओं को मद्रास हाई कोर्ट का रुख करना पड़ा। लंबे समय से जन नायकन पर चल रही खींचातानी शायद खत्म होने को है। इसकी रिलीज पर ताजा अपडेट आया है।
सीबीएफसी द्वारा जन नायकन में कुछ आपत्तियां जताने के बाद इसे दोबारा रिव्यू के लिए समीक्षा समिति को भेजा गया था।
फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि फिल्म से जुड़े मुद्दे सुलझ गए हैं। यह अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिलीज सकती है। रिलीज के लिए 24 अप्रैल या 30 अप्रैल की तारीखों पर विचार चल रहा हैं। इस अपडेट से फैंस खुश हैं जो फिल्म रिलीज की कब से राह तक रहे थे।
अभिनेता से राजनेता बन चुके थलापति ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म है। यही कारण है कि फैंस इससे भावनात्मक तौर पर काफी जुड़े हैं। फिलहाल निर्माताओं की ओर से रिलीज पर आधिकारिक ऐलान होने के बाद ही सबकुछ स्पष्ट होगा। थलापति की जन नायकन एच. विनोद द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव और नारायण जैसे सितारे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

