फिल्म के इस पोस्ट को शेयर करते हुए विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘एक रहस्य जो परछाइयों में दबा है और ऐसी आंखें जो सबसे गहरे राज याद रखती हैं।Ó बता दें इस फिल्म में विवेक विलेन के रोल में नजर आएंगे।
विवेक के अलावा मेकर्स ने एक नई एक्ट्रेस को भी इसी पोस्टर से इंट्रोड्यूस किया है। इस एक्ट्रेस का नाम है ऐश्वर्या देसाई, जो इस फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 5 मार्च को रिलीज होगी।
फिल्म ‘स्पिरिटÓ का जो पोस्टर साझा किया गया है, उसमें उनका लुक काफी हटकर है। वह नेगेटिव रोल की पूरी वाइब दे रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या देसाई भी विवेक का साथ देती हुई फिल्म में नजर आएंगी। दोनों के किरदारों को देखकर लगता है कि फिल्म ‘स्पिरिटÓ की कहानी दिलचस्प होने वाली है।
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ‘स्पिरिटÓ में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे, उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी होंगी। फिल्म में प्रकाश राज भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी, इसे 8 भाषाओं में मेकर्स रिलीज करेंगे। फिल्म को टी सीरीज फिल्म्स और भद्रकाली पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, एडिट और डायरेक्ट किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

