0 सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की संगीतमय प्रस्तुति से हुआ शुभारंभ
रायपुर, 02 अप्रैल (आरएनएस)। सर्वम सोसायटी दलदल सिवनी में हनुमान जन्मोत्सव का दो दिवसीय आयोजन वरिष्ठजनों की उपस्थिति में धुमधाम से किया जा रहा है। समिति के वरिष्ठजनों ने बताया कि 1 अप्रैल को भजन-कीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय आयोजन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
आज संध्या 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे का आयोजन किया गया है। संगीतमय आयोजन में भक्तगणों द्वारा जोश खरोश से नृत्य आदि कर हनुमान लला का जन्मोत्सव मनाया गया। सर्वम सोसायटी के वरिष्ठजनों ने समस्त कालोनी निवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर परिसर में पहुंचकर महाप्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।
ज्ञातव्य है कि यह सर्वम सोसायटी का पहला हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बेहद उत्साह देखा गया।
एस शर्मा
0

