रायपुर, 02 अप्रैल (आरएनएस)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पुर्णिमा के अवसर पर महंतपारा में श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति के सदस्यों ने टिल्लू चौक स्थित हनुमान मंदिर यदु निवास स्थित हनुमान मंदिर एवं शांति चौक स्थित हनुमान मंदिर, रूद्रचौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, बुढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर, खम्हारडीह स्थित हनुमान मंदिर के आसपास के क्षेत्र के निवासियों से हनुमानजी का प्रसाद ग्रहण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
शहर में आज सभी बजरंगबली के मंदिरों में रामभक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। मारूति मंगलम गुढिय़ारी, कंकाली पारा स्थित हनुमान मंदिर एवं मालवीय रोड में स्थित चिकनी मंदिर में विराजे हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में मनाया जा रहा है।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बजरंग दल, शिवसेना एवं अन्य धार्मिक संगठनों द्वारा रैली का आयोजन भी किया गया है।
एस शर्मा
0

