रुड़की 2 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस ने अकबरपुर ढाढेकी के खेतों में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक संजय पूनिया और वीरपाल सिंह नेगी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि अकबरपुर ढाढेकी के खेतों में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का कटान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाहिद के ट्यूबवेल के पास घेराबंदी की। पुलिस को आता देख मौके पर मौजूद पांच संदिग्ध गन्ने के खेतों में फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 200 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

