लोहरदगा 24 April, (Rns) । लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ढुलुवा खूंटा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में किशोर भगत (32 वर्ष), उनकी मां बिशुन भगताइन (53 वर्ष) और किशोर का चचेरा भाई निरंजन उरांव (26 वर्ष) शामिल हैं।
सभी कुडू थाना क्षेत्र के रोनिहा कोलसिमरी निवासी थे। बताया जाता है कि स्कूटी संख्या जेएच01बीडी-0695 पर सवार होकर कुडू थाना क्षेत्र के रोनिहा कोलसिमरी निवासी किशोर भगत, बिशुन भगताइन और निरंजन उरांव कुडू से रांची के मांडर स्थित अस्पताल जा रहे थे।
जहां वे अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही तेज रफ्तार 407 ट्रक संख्या जेएच01एई-4495 ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी

