प्रयागराज 24 अप्रैल (आरएनएस)। हनी सिंह के अर्धशतक (85 रन, 72 गेंद, सात चौके, एक छक्का) से ईश्वर शरण क्लब ने श्री सहायक क्लब को 48 रन से हराकर डीआरएम कप अंडर-14 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
डीसा मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में ईश्वर शरण क्लब ने 25 ओवर में चार विकेट पर 188 रन (हनी सिंह 85, आरुष सिंह 54, कात्यायनी पाठक 2/40, कौशल 1/41) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब की टीम 25 ओवर में 7 विकेट पर 140 रन (कात्यानी पाठक 52, अनुराग 36, ऋषभ सोनी 23, राजवीर शर्मा 21, आलोक 2/11, विवेक 2/19, आदित्य यादव व आरुष सिंह एक-एक विकेट) ही बना सकी। हनी सिंह को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

