रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसआई नितिन चौहान के अनुसार गुरुवार रात दरोगा नरेंद्र सिंह व टीम ने सुल्तानपुर क्षेत्र में संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम सत्यम निवासी टोडा कल्याणपुर बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

