रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। समाज सेविका पूजा गुप्ता तथा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के संयोजन में बीटीगंज की जैन धर्मशाला में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। मुख्य अतिथि स्वामी दिशानंद भारती महाराज ने कहा कि रक्तदान महादान है। जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बचाने में मदद मिलती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

