रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। विश्व हिंदू महासंघ ने उत्तराखंड की संगठनात्मक जिम्मेदारी रुड़की के सौरभ भूषण शर्मा को सौंप दी है। उनकी नियुक्ति नई दिल्ली स्थित शारदा पीठ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत द्वारा की गई। राष्ट्रीय महामंत्री प्रभास चंद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रम गोस्वामी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि शर्मा के नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

