रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। नगर पंचायत पिरान कलियर के महमूदपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया था। डीजे बजाने को लेकर हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और हथियारों का प्रदर्शन भी हुआ था। पुलिस ने इस मामले में करीब 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

