रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने जनपद की 25 ग्राम पंचायतों के जीर्णोद्धार किए गए भवनों का मिनी सचिवालय के रूप में लोकार्पण किया। साथ ही परिवार रजिस्टरों के डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन मिनी सचिवालयों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान अब उनके घर के पास ही होगा। अब ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल या अन्य प्रमाण पत्रों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

