नकुल कुमार मंडल
जादवपुर/दमदम/कोलकाता 24 अप्रैल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में धुंआधार चुनावी कार्यक्रम में भाग लेकर बंगाल की ममता सरकार पर हमला कर रहें है। आज चुनावी सभा से पीएम ममता ने साफ कहा कि, बंगाल में टीएमसी का दीया बुझेगा। पीएम मोदी ने कहा कि, और ये मत भूलना कि बुझने से पहले दीया थोड़ा फडफ़ड़ाता है, वैसे ही टीएमसी का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फडफ़ड़ा रहा है। 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने टीएमसी के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है। पीएम ने कहा कि दीपक बुझने से ठीक पहले सबसे तेज जलता है, जिसका अर्थ था कि तृणमूल कांग्रेस का अंत निकट है। रैली में भाजपा द्वारा आरजी कर हत्याकांड की पीडि़ता की मां को इस निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने के निर्णय पर भी प्रकाश डाला गया, और मोदी ने मतदाताओं से उनका समर्थन करने और राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए पार्टी के प्रयासों को मजबूत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद हर पुरानी फाइल खुलेगी और न्याय होगा। उन्होंने कहा कि वह बंगाल की हर बेटी को भरोसा दिलाने आए हैं कि भाजपा उनके सपनों को टूटने नहीं देगी। उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर पहुंचने के दौरान एक बहन ने उन्हें राखी भेंट की, जिसके बाद उन्होंने बहनों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दमदम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और राजनीतिक बदलाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उनके मंच पर आरजीकर प्रकरण में पीडि़ता की मां और पनिहाटी से भाजपा उम्मीदवार रत्न देबनाथ भी मौजूद रहीं।पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी महिला विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर काम करती है। मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने में मदद की। टीएमसी ने उस बेटी को उससे छीन लिया। हमने उस मां को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने संदेशखाली की पीडि़ता को भी नेतृत्व करने का मौका दिया है। जब बंगाल की महिलाएं न्याय की मांग करती हैं, तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर न निकलने के लिए कहती है। मैं देख रहा हूं कि बंगाल की नारी शक्ति 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है। बंगाल की हर महिला कह रही है, अब नहीं सहेंगे, टीएमसी सरकार बदलकर रहेंगे। मैं आज बंगाल की हर बेटी को ये भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा, बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी। 4 मई को भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइल खुलेगी। ये मोदी की गारंटी है। अपने आलोचनात्मक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर महिला विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया और कहा कि उसके शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ व्यापक अत्याचार हुए हैं। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले का जिक्र करते हुए पीडि़ता की मां का हवाला दिया और कहा कि यह घटना राज्य में जंगल राज का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि महिला मतदाता राज्य के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी और चुनाव परिणाम आने के बाद जवाबदेही तय की जाएगी। पानीहाटी की रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, आज भी, यह शहर 150 साल पुरानी जल निकासी व्यवस्था पर निर्भर है। वीआईपी रोड और जेसोर रोड पर ट्रैफिक जाम के कारण दमदम का दम घुट रहा है। हाई कोर्ट ने अवैध निर्माणों को लेकर बार-बार अपनी नाराजगी जाहिर की है। क्या कालिंदी में हालात में जऱा भी सुधार हुआ है? मधुपुर जैसे इलाकों के निवासी पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस स्थिति के लिए राज्य की तृणमूल सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

