प्रयागराज 24 अप्रैल (आरएनएस)। सेंट जोसेफ कॉलेज की इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने सीनियर एवं जूनियर आयु वर्ग के मुकाबले में जीत दर्ज की। दोनों मुकाबले में उसने ग्रीन हाउस को पराजित किया।
कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए सीनियर वर्ग के मैच में ब्लू हाउस ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 108 रन (कृष्णम पांडेय 44, मोहम्मद अली 30 नाबाद, विष्णु चौरसिया, श्रेष्ठ चित्रांशी व गीतांश गुप्ता एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में ग्रीन हाउस की पूरी टीम 13.2 ओवर में 81 रन (ऋषित नांग्यान 23, तनिष्क गोस्वामी 10, अश्विन शौर्य सिंह 413, सिद्धार्थ अग्रवाल 2/23) पर सिमट गई।
जूनियर वर्ग मैच में ब्लू हाउस ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 108 रन (आराध्या निर्मल 23, शिवत्व 21, श्रेष्ठ यादव 15, पार्थ 3/24, आबान अहमद उस्मानी 2/17, आदित्य कबीर 1/18) बनाए। जवाब में ग्रीन हाउस की टीम 12 ओवर में पांच विकेट पर 85 रन (आबान अहमद उस्मानी 24, इशरित श्रीवास्तव 19, आरव गुप्ता 2/27, आराध्य निर्मल, श्रेष्ठ यादव व मोहम्मद तारिक एक-एक विकेट) ही बना सकी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

