रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। भवन गणना को लेकर शुक्रवार को प्रगणकों और सुपरवाइजरों को तैनाती पत्र और आवश्यक किट बांटी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी और अधिशासी अधिकारी/चार्ज जनगणना अधिकारी मंजू चौहान ने कर्मियों को सामग्री सौंपकर समयबद्ध और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सही जानकारी दर्ज होना जरूरी है। नगर पंचायत क्षेत्र के नौ वार्डों में 20 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें 20 प्रगणक और तीन सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जनगणना लिपिक और अतिरिक्त चार्ज अधिकारी के रूप में साहब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

