रुड़की 2 अप्रैल (आरएनएस)। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी गहराने लगी है। कई ग्रुपों का रक्त बेहद सीमित मात्रा में बचा है, जबकि कुछ ग्रुप का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। ऐसे में थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चों, डिलीवरी के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं और इमरजेंसी मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अस्पताल के ब्लड में लगे रक्त उपलब्धता बोर्ड के अनुसार अधिक जरूरत वाले कुछ ब्लड ग्रुप का स्टॉक या तो बेहद कम है या समाप्ति की स्थिति में है। ब्लड बैंक में 108 थैलेसीमिया पीडि़त बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को माह में एक से दो बार रक्त चढ़ाया जाता है।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

