रुड़की 2 अप्रैल (आरएनएस)। तापमान में गिरावट होने से आम को फंगस की बीमारी ने घेर लिया है। ऐसे में बागवानों की चिंता बढ़ गई है। बागवानों का कहना है कि बीमारी में आम का बौर काला होने के बाद झड़ रहा है। इन दिनों आम की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में किसानों-बागवानों को भारी नुकसान की चिंता सता रही है। आम की फसल फंगस रोग की चपेट में आ गई है। इसके पीछे तापमान में अचानक आई गिरावट को माना जा रहा है। इस बार करीब तीन महीनों से बारिश न होने के चलते गर्मी का मौसम समय से पहले ही शुरू हो गया था। ऐसे में आम की फसल में बोर भी पहले ही आ गया था। अब बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट की वजह से आम की फसल पर फंगस बीमारी होने लगी है।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

