रुड़की 2 अप्रैल (आरएनएस)। कलियर पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। कलियर पुलिस की ओर से थाना परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोज किया गया। नवनियुक्त थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि रक्तदान एक महान कार्य है जिससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है। कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है। बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी हमेशा आगे रहती है।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

