देहरादून 2 अप्रैल (आरएनएस)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली में होगा, जिसमें भारत के माननीय उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही देशभर के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर भी समारोह आयोजित किया जाएगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रोफेसर रमाकांत पांडेय होंगे, जो इस अवसर पर दीक्षांत भाषण देंगे।देहरादून में यह कार्यक्रम राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के एम.पी. हॉल में प्रात: 11 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में लगभग 3584 उपाधिधारकों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों को इस समारोह में सादर आमंत्रित किया गया है तथा अनुरोध किया गया है कि वे इस सूचना को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

