पिथौरागढ़ 2 अप्रैल (आरएनएस)। थल नगर में देवभूमि व्यापार मण्डल की ओर से नई कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसहमति से अमित सत्याल को व्यापार मण्डल का निर्विरोध अध्यक्ष व चित्रांक जोशी को उपाध्यक्ष बनाया गया। अनिल सिंह कार्की को महामंत्री, प्रथम सिंह बिष्ट को सचिव, भानु प्रताप सिंह सत्याल को कोषाध्यक्ष, अमन सत्याल को उपसचिव चुना गया। गोविंद भट्ट, हरि शंकर भट्ट, सुनील सत्याल, प्रेमचंद्र जोशी को संरक्षक मण्डल का सदस्य चुना गया। महामंत्री कार्की ने बताया कि जल्द ही कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

