पिथौरागढ़ 2 अप्रैल (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न विद्यालयों में एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने नगर के गंगोत्री गब्र्याल जीजीआईसी, एसडब्ल्यूएस बालिका इंटर कॉलेज भाटकोट, कृष्णानंद इंटर कॉलेज, देवसिंह इंटर कॉलेज, ऐंचोली, पीपलकोट, मूनाकोट, केंद्रीय विद्यालय भड़कटिया, एशियन ऐंचोली, एलएसएम परिसर और नर्सिंग कॉलेज में एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया। सचिव मंजू देवी ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। कहा यूनिट की ओर से समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, गोष्ठियां, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

