पिथौरागढ़ 2 अप्रैल (आरएनएस)। मुनस्यारी पुलिस ने एक लापता किशोर को ढूंढकर उसके परिजनों का सौंप दिया है। एसओ अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस ने मदकोट निवासी एक 16वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना पर उसकी ढूंढखोज की। जिसके बाद पुलिस ने किशोर को महज पांच घंटों में ढूंढकर उसके परिजनों का सुपुर्द कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

