चम्पावत 2 अप्रैल (आरएनएस)। पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हौली पिपलाटी से ज्योस्यूड़ा तोक तक सीसी मार्ग का निर्माण होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इसके लिए शासन ने 60.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत हौली पिपलाटी से ज्योस्यूड़ा तोक को जोडऩे वाली सड़क का सीसी निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में यहां रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सीसी मार्ग मिलने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

