० टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
बीजापुर, 02 अप्रैल (आरएनएस)। बीजापुर _ कुटरू मंडल के ग्राम केतुलनार में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा का ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ उनका जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों से आत्मीय भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम में आयोजित टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पूर्व मंत्री महेश गागड़ा द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार सरपंच के सहयोग से रखा गया। उद्घाटन मैच केतुलनार और तुमला की टीमों के बीच खेला गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। खेलों से युवाओं में एकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने महेश गागड़ा का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति समर्थन जताया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत के प्रमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

