उत्तरकाशी 2 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर में भव्य शोभा यात्रा निकालकर मंदिर पर नये ध्वजा चढ़ाई गए। वहीं, पूरे काशी नगरी में बजरंग बली के नारों से गूंज उठा। इसके साथ मंदिर परिसर में शंख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अतुल भट्ट प्रथम रहे। बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर बजरंग बली के नारों से गूंज गया। मंदिर परिसर में आयोजित शंख ध्वनि प्रतियोगिता में नरेश नौटियाल द्वितीय और दिव्यांशु जुयाल तृतीय रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, शिव प्रसाद भट्ट, रविंद्र नौटियाल, रामगोपाल पैन्यूली, हरि सिंह राणा, प्रेम सिंह पंवार, माधव नौटियाल, द्वारिका प्रसाद नौटियाल, दिवाकर भट्ट, पारस विजल्वाण, हरीश नौटियाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

