उत्तरकाशी 2 अप्रैल (आरएनएस)। विधानसभा पुरोला क्षेत्र के काश्तकारों को सिंचाई समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। शासन ने क्षेत्र की दर्जनों सिंचाई नहरों के सुदृढ़ीकरण और जीर्णोद्धार के लिए सात करोड़ 23 हजार की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके बाद जल्द ही क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल पड़ी सिंचाई व्यवस्था में सुधार होगा। विधायक दुर्गेश लाल ने बताया कि मोरी, पुरोला और नौगांव प्रखंड में नहरों की खराब स्थिति को लेकर लगातार शासनस्तर पर प्रयास किए जा रहे थे जिसके परिणामस्वरूप अब यह बड़ी धनराशि स्वीकृत हो पाई है। उन्होंने कहा कि योजना के लागू होने से किसानों को समय पर सिंचाई का पानी मिलेगा और जमीन की उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नहरों के मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य को जल्द शुरू किया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

