कोटद्वार 2 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली की 30 सदस्यीय टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल में नाट्य व रंगमंच कार्यशाला आयोजित की। इसमें छात्र-छात्राओं को अभिनय, अभिव्यक्ति व मंच प्रस्तुति की बारीकियां सिखाई गईं। एनएसडी के सहायक अध्यापक व चीफ थिएटर इन एजुकेशन राइकेन नगोमले के मार्गदर्शन में हुई कार्यशाला में उनके साथ विजिटिंग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात भास्करण समेत अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। टीम ने कार्यशाला में अभिनय, अभिव्यक्ति एवं मंच प्रस्तुति से संबंधित विभिन्न गतिविधियां कराई। विद्यार्थियों को नाटक एवं रंगमंच की मूलभूत अवधारणा, व्यावहारिक ज्ञान व नाट्य विधा के कई अनुभव के माध्यम से परिचित कराया गया। प्रशिक्षकों ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने टीम का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

