अयोध्या 2 अप्रैल (आरएनएस)। जिला अस्पताल में इमरजेंसी ओपीडी में ह?कंप मच गया है। वार्ड बॉय रितेश यादव अपनी ड्यूटी से गायब मिले। उनकी ड्यूटी सुबह 8 बजे से निर्धारित थी, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचे। फार्मासिस्ट विजय वर्मा ने बताया कि फोन करने पर रितेश ने अपनी तबीयत खराब बताई, लेकिन उन्होंने छुट्टी की कोई औपचारिक जानकारी मैट्रन को नहीं दी।
इस मामले की शिकायत प्रमुख अधीक्षक को की गई है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने भी रितेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। सूत्रों के अनुसार, रितेश यादव मृतक आश्रित कोटे से लगभग 8 वर्ष पहले नौकरी में आए थे। इस पूरे समय में उन्होंने स्वयं ड्यूटी करने की बजाय केवल हाजिरी लगाने का सिलसिला जारी रखा। अस्पताल के अधिकारी इसकी जानकारी रखते हुए भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए। बताया जाता है कि रितेश यादव जनाना अस्पताल रोड पर एक निजी क्लीनिक भी चलाते हैं, जहां वे अपना अधिकांश समय बिताते हैं। इमरजेंसी विभाग में स्टाफ की अनुपस्थिति से मरीजों को परेशानी का सामना करना प? रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि आरोप सही पाए गए तो रितेश यादव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

