अयोध्या 2 अप्रैल (आरएनएस)। गुरूवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर अम्मो के प्रांगण में विगत वर्षों की भांति कक्षा 8 पास किये बच्चों के फेयरवेल और नए सत्र के प्रारंभ हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एम एस विष्णु के सौजन्य से आयुष विभाग का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया स्वस्थ आहार स्वस्थ आहार संतुलित आहार और संयुक्त बिहार किसी भी व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए विशेष उत्तरदाई हैं। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा सरकार द्वारा चलाई गई बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया, जिला अध्यक्ष अवधेश यादव द्वारा बेसिक शिक्षा की ब?ती उपलब्धियों पर विशेष प्रकाश डाला गया साथ ही जिला मंत्री अशोक कुमार वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा प्रियाकांत पांडे द्वारकाधीश उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह रविंद्र प्रताप गौतम, हरि शरण सिंह छोटेलाल गुप्ता, राम सजीवन शिवनाथ अनिल कुमार तिवारी मया राम वर्मा गुलाब चंद्र किरण श्रीवास्तव रईस मोहम्मद महेश कुमार गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रणजीत वर्मा प्रधानाध्यापक आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

