-यूपीपीसीएस परीक्षा में हासिल की 64वीं रैंक
अयोध्या 2 अप्रैल (आरएनएस)। निराला नगर स्थित खोजनीपुर कॉलोनी में उस वक़्त खुशी की लहर दौ? गई जब यूपीपीसीएस परीक्षा के नतीजों में स्नेहिल श्रीवास्तव ने 64 वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार के पद पर चयन पाया ।जैसे ही यह खबर आई, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्नेहिल ने बताया, “जब रिजल्ट आया तो पापा ने फोन कर कहाकृ तुम्हारा चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उस पल की खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती। स्नेहिल ने अपनी प?ाई फैजाबाद पब्लिक स्कूल और जेबीए अकादमी से की है। सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए उन्होंने कहा कि प?ाई में हमेशा उनका पूरा सपोर्ट मिला। वहीं, माता नीलू श्रीवास्तव और पिता दीपक श्रीवास्तव ने कहा, यह हमारे लिए गर्व का पल है। बेटी ने अयोध्या का नाम रोशन किया है। हमने हमेशा उसकी प?ाई में हर संभव साथ दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

