रणवीर सिंह की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज हुई थी। यह दिसंबर, 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसे फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की खूब तारीफें मिली हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी है, लेकिन 14वें दिन कमाई में बड़ी गिरावट आई। धुरंधर 2 ने अन्य सभी दिनों के मुकाबले अब तक का सबसे कम कारोबार किया है। चलिए जानते हैं कि इसकी कुल कमाई कहां तक पहुंची।
बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली धुरंधर 2 ने एक हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने दूसरे हफ्तें में 12वें दिन 25.30 करोड़ रुपये और 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, रिलीज के 14वें दिन फिल्म की कुल कमाई सिर्फ 20.10 करोड़ रुपये हो सकी है। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने अब तक कुल 920.02 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2 को शिकस्त दे डाली है, जिसने भारत में 830.10 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म अभी भी पुष्पा 2 से काफी पीछे है। दरअसल, रणवीर की फिल्म ने 14 दिन के अंदर वर्ल्डवाइड 1,466.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि पुष्पा 2 का कुल कलेक्शन 1,742.10 करोड़ रुपये था। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस रिकॉर्ड कब तक तोड़ पाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

