साल 2008 में आई फिल्म ट्वेंटी:20 के बाद, मलयालम सिनेमा के 2 दिग्गज, ममूटी और मोहनलाल फिल्म पैट्रियट के जरिए 18 साल बाद वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म पहले 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे खिसका दिया गया है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक ऐलान के साथ फिल्म की नई रिलीज तारीख बताई है। इससे पहले, एक आधिकारिक बयान के जरिए फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव होने की पुष्टि की गई थी।
मोहनलाल ने पैट्रियट से नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि फिल्म अब 1 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस बदलाव का कारण बताते हुए निर्माताओं ने बयान में कहा था कि वह फिल्म को बेहरतीन गुणवत्ता के साथ सिनेमाघरों में लाने की कोशिश में हैं। कुछ अप्रत्याशित कारणों के कारण इसकी रिलीज तारीख को आगे बढ़ाया गया है। बता दें, पैट्रियट एक हाई-ऑक्टेन जासूसी थ्रिलर है, जिसमें नयनतारा, फहाद फासिल, कुंचाको बोबन और रेवती जैसे कलाकार हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

