भूत बंगला के मेकर्स ने हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म से जुड़ी नई जानकारी साझा किया है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी है. अक्षय कुमार की यह फिल्म अब एक नई तारीख के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
भूत बंगला के मेकर्स ने दो पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने एक पोस्ट में फिल्म के पेड प्रीव्यू और दूसरे में फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने की बात कही है. नए पोस्ट में मेकर्स ने फिल्म के पेड प्रीव्यू के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है, 16 अप्रैल को खुलेगा बंगला का गेट, अंदर डर और हंसी दोनों कर रहे होंगे आपका इंतजार. भूत बंगला, पेड प्रीव्यू थिएटर में 16 अप्रैल 2026, रात 9 बजे से शुरू होंगे.
स्टेटमेंट में मेकर्स ने लिखा है, हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जिबिटर्स के साथ मिलकर की गई बातचीत के बाद, हमने भूत बंगला की नई रिलीज डेट 16 अप्रैल तय की है, जिसका पहला शो रात 9 बजे शुरू होगा.
मेकर्स ने आदित्य धर की निर्देशित और रणवीर सिंह की अभिनीत फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के परफॉर्मेंस की भी बात कही है. स्टेटमेंट में उन्होंने आगे लिखा है, धुरंधर: द रिवेंज का बहुत अच्छा परफॉर्म करना हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अच्छी खबर है और एग्जिबिटर्स को लगता है कि इस बदलाव से दोनों फिल्मों को वह जगह, फोकस और अटेंशन मिलेगा जिसकी वे हकदार हैं. भूत बंगला टीम 16 अप्रैल को रात 9 बजे से सिनेमाघरों में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक है.
भूत बंगला का पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को होगा, वही इसकी फुल रिलीज 17 अप्रैल 2026 को. फिल्म का पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल, रात 9 बजे से होगा, जिसके बाद 17 अप्रैल 2026 को फुल रिलीज होगी. मेकर्स ने यह फैसला धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त सफलता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो अभी भी सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है.
भूत बंगला को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. को-प्रोड्यूस विमल दोशी, फारा शेख और वेदांत विकास बाली ने किया है. जबकि प्रियदर्शन ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, असरानी और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

