रामायण पार्ट 1 टीजर और फर्स्ट लुक आउट: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे स्टारर फिल्म रामायण पार्ट 1 का टीजर हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हो गया है. टीजर में रणबीर कपूर की पहली झलक सामने आ चुकी है और फिल्म के बाकी कलाकारों की भी झलक देखने को मिल रही है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने आज सुबह-सुबह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण पार्ट 1 का टीजर जारी किया है. इस फिल्म का निर्देशन दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है. चलिए देखते हैं कैसा है रामायण पार्ट 1 का टीजर और इनके माइथोलॉजी किरदार के फर्स्ट लुक.
2.38 मिनट के टीजर की शुरुआत रावण की जलती हुई लंका से शुरू होती है, जिसके ऊपर चील-कौए मंडरा रहे हैं. इसके बाद रणबीर कपूर भवगान राम के किरदार में आसमान से नीचे गिरते हुए दिखते हैं, जिन्हें लंका एक दानव मारने को कूदता है. इसके बाद गेरूआ रंग के आसमान के बीच पहाड़ पर खड़े रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हाथ में धनुष-बाण लिए नजर आते हैं.
फिर रणबीर कपूर को बतौर भगवान राम अपने राजमहल में जाते हुए देखा जा रहा है. अगले ही सीन में वह एक राक्षस से लड़ते नजर आते हैं. फिर रणबीर धनुष उठाकर अपने चेहरा ही दिखाते ही हैं कि अगले ही सीन में वह पहाड़ में एक झरने के बीच हाथ जोड़े दिखते हैं.
वहीं, अगले सीन में आप देखेंगे कि रणबीर कपूर बतौर राम अपनी पत्न सीता (साई पल्लवी) और छोटे भाई लक्ष्मण (रवि दुबे) के साथ राजमहल में चलते नजर आते हैं. इसके बाद रणबीर कपूर का भगवान राम का फर्स्ट लुक सामने आता है. रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में बेहद शानदार दिख रहे हैं.
इसके बाद रणबीर कपूर एक बड़े से दानव से जंगल में लड़ते नजर आते हैं. इसके बाद रणबीर कपूर को तलवारबाजी भी करते देखा जा रहा है. फिर अगले ही सीन में रवि दुबे बतौर लक्ष्मण और साई पल्लवी बतौर सीता मां देखा जा रहा है. टीजर के आखिरी में लंका नजर आती है और उस लंका में यश बतौर लंकेश्वर रावण के भेष में चलते दिख रहे हैं. इस सीन में यश का चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन उनका लुक बताता है कि वह बतौर रावम बहुत गदर मचाने वाले हैं.
बता दें, फिल्म में सनी देओल बतौर हनुमान के रोल में नजर आएंगे, लेकिन आज उनका फर्स्ट लुक सामने नहीं आया है. 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रहे रामायण प्रोजेक्ट का पहला पार्ट 2026 के दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म, आठ बार के एकेडमी अवॉर्ड विजेता प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनाई गई है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

