बहराइच ,03 अपै्रल ,(आरएनएस)। यूपी के बहराइच जिले में एक व्यक्ति को अपनी तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए उसकी हत्या का प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हुई, जिसमें महिला और आरोपी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामगांव क्षेत्र के मुसल्लमपुर गांव निवासी रहीस ने करीब एक साल पहले नानपारा निवासी रेशमा से शादी की थी लेकिन आपसी विवाद के कारण दोनों का जनवरी में तलाक हो गया, जिसके बाद महिला अपने मायके में रह रही थी। रहीस बुधवार को नानपारा आया था और लक्ष्मणपुर मतेही गांव के पास घर लौट रही अपनी तलाकशुदा पत्नी से उसका आमना-सामना हुआ। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।
लोगों ने आरोपी पति को जमकर पीटा
पुलिस ने बताया कि रहीस ने पहले रेशमा को बाइक से टक्कर मारी और फिर उसे बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटा
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

