बैतूल ,03 अपै्रल ,(आरएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में तेज रफ्तार ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं। कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बैतूल के गौठाना क्षेत्र में स्थित एक मैरिज गार्डन के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सीधे बाउंड्रीवाल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक और घायल बैतूल के ही हमलापुर निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

