देवरिया ,03 अपै्रल ,(आरएनएस)। शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय के बगल में निर्माणाधीन कॉप्लेक्स की दीवार शुक्रवार की दोपहर ढह गई। मलबे में दबकर करीब आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि दो मजदूरों की मृत्यु की सूचना सामने आ रही है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ठीकेदार मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के काफी देर बाद तक पुलिस और प्रशासन के मौके पर न पहुंचने से लोगों में नाराजगी देखी गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

