0 परिवहन का खर्चा बचाने ठेकेदार नदी में फेंक रहा मलबा
0 आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है नदी से
रायपुर, 03 अप्रैल (आरएनएस)। खारून नदी में ओव्हरब्रीज की मरम्मत कर रहे ठेकेदार द्वारा डामर का मलबा खारून नहीं में फेंका जा रहा है। जिससे खारून नदी प्रदूषित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। बताया जाता है कि परिवहन का काम नहीं करने से ठेकेदार को फायदा पहुंचने की संभावना है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग-भिलाई के बीच खारून नदी में एक पुल के जिर्णाेद्वार का काम चल रहा है। लोकनिर्माण द्वारा उसका काम एक ठेकेदार को दिया जा रहा है। नियमानुसार पुल से निकाले जाने वाले डामरयुक्त अवशेष को नदी में फेंका जा रहा है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अपनी परिवहन का खर्चा बचा रहा है। इसमें भ्रष्टाचार होने का आरोप है।
लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के लापरवाही से अब खारून नदी प्रदूषित होने का खतरा बढ़ रहा है। खारून का पानी रायपुर-भिलाई-कुम्हारी के आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति किया जाता है। जिसके कारण अब यह पानी खतरनाक होता जा रहा है। प्रदूषित पानी से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। अधिकारियों को इस संबंध में उचित कार्यवाही करनी चाहिए।
आर शर्मा
0

