0 कार्यक्रम के मुख्यअतिथि होंगे मुख्यमंत्री, अध्यक्षता करेंगे विधानसभा अध्यक्ष
रायपुर, 03 अप्रैल (आरएनएस)। भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस हेतु आम्बेडकर समारोह समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का प्रदर्शन जारी है। 14 अप्रैल को आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय होंगे एवं अध्यक्षता करेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह। इस अवसर पर विधानसभा दक्षिण के विधायक राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, दक्षिण विधायक सुनील सोनी सहित समाज के विभिन्न गणमान्य कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा होंगे।
उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में आम्बेडकर समारोह समिति के अध्यक्ष संजय गजघाते ने दी।
एस शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

