रायपुर, 03 अप्रैल (आरएनएस)। हरियाणा की ग्रामीण संस्कृति पर आधारित फिल्म सूरज लव मीनाक्षी का प्रदर्शन 17 अप्रैल को रायपुर एवं यूट्युब में एक साथ किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक एवं नायक केके एवं सलमा ने आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि हरियाणा में एक ही गांव में शादियां नहीं हो सकती। फिल्म की विषणवस्तु भी एक ही गांव की युवक-युवती के प्यार पर आधारित है। उक्त फिल्म में हरियाणा की खाप पंचायतों द्वारा की गई ऑनर किलिंग का विरोध किया गया है। फिल्म 45 मिनट की है, लागत 18 लाख की है,फिल्म में तीन गाने हैं।
एस शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

