बस्तर, 03अप्रैल (आरएनएस) भारत देश में नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर शहीद वीर जवानों को फूलमाला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।भारतवर्ष के इतिहास में निश्चित रूप से ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हो चुका है। जिस संकल्प को माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी नें अगस्त 2024 में लिया था उस संकल्प को हमारे छत्तीसगढ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री माननीय विजय शर्मा के नेतृत्व में संकलित करके लकीर खींच दिया गया है। जिस बस्तर में लाल आतंक का डर व भय था वह बस्तर आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के दिशा में नित नये आयाम लिख रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र का लक्ष्य निश्चित रूप से बस्तर सहित समूचे प्रदेश से नक्सल उन्मूलन से साकार होता दिखाई दे रहा है। अब बस्तर सहित पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश विकसित राष्ट्र के संकल्पना को प्राप्त करने के लिए तेजी से योगदान देगा।बस्तर में अब सशस्त्र नक्सलवाद के लिए कोई स्थान नहीं बचेगा। यह सफलता मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं गृह मंत्री विजय शर्मा जी के सशक्त नेतृत्व में संभव हो सका। इस संकल्पित नेतृत्व को हम धन्यवाद और बहुत-बहुत साधुवाद ज्ञापित करतें हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति ने कहां कि नक्सलवाद से मुक्ति देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जो शहीदों के बलिदान और सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों का परिणाम है।यह दिन हमें देशभक्त समर्पण और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करता है।आज हमने शहीदों के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया एवं देश कि एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धमतरी अकबर कश्यप,बेलर मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, पूर्व महामंत्री राकेश चौबे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैद गंजीर, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू,लिलबंर साहू,खेमन साहू, हेमलाल साहू,अजहर शाबिर खान, मनीष भास्कर, मुकेश देव, शंकर पाण्डेय, टेकराम पटेल,कोमल देवांगन,कैशांत गुप्ता, विनोद साहू,लोकेश साहू,दास जी सहित उपस्थित समस्त युवा साथियों के द्वारा अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

