बिलासपुर, 03 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडरवा में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया।व तलवार से किए गए हमले में 65 वर्षीय मुराद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेश श्रीवास (46) को अपनी पूर्व पत्नी और उसके भाई शेख सलीम के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद होता रहा था। घटना के दिन विवाद बढऩे पर सुरेश ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर पीडि़त परिवार पर तलवार से हमला कर दिया।हमले के दौरान मुराद बेगम बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन आरोपी ने उन पर जानलेवा वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हमले में परिवार के 6 अन्य सदस्य घायल हो गए।पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के पूर्व सरपंच उमेश श्रीवास ने आरोपी को उकसाया था। मामले में पुलिस ने सुरेश श्रीवास, पूर्व सरपंच उमेश श्रीवास और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
0000

