मेरठ,03 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव धनपुर में नैन सिंह की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। पति के मौसेरे भाई गुलशन के साथ उसके संबंध हो गए थे, जिसका नैन सिंह को पता चल गया था। इसी के चलते नैन सिंह को रास्ते से हटाने के लिए उसे मरवा डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। बताया कि बीएसएफ जवान की पत्नी कोमल का नैन सिंह के मौसेरे भाई गुलशन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते नैन सिंह की हत्या की गई। कोमल ने अपने जेवर गिरवी रखकर हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी गुलशन, राहुल उर्फ पवन, गुड्डू, मोंटू व कोमल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया। खुलासा करने वाली टीम में इंचौली थाने के एसएसआई वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, स्वाट प्रभारी निरीक्षक शैलेश तोमर, उप निरीक्षक हरिओम वर्मा आदि मौजूद रहे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

