श्रावस्ती 3 अप्रैल (आरएनएस )। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत गौहनिया गांव निवासी गया प्रसाद (30) पुत्र स्वामी दयाल एवं शिवकुमार (35) पुत्र रामदास प्लेटीना मोटरसाइकिल (न्च्46न् 0864) से गुरुवार को अपने गांव गौहनिया से रेवलिया स्थित गैस एजेंसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तिलकपुर गांव के पास अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पाकर चौकी प्रभारी भंगहा जयवेन्द्र कुमार उत्तम मय टीम मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने गया प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शिवकुमार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

