रुड़की,03 अपै्रल (आरएनएस)। झबरेड़ा की इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय में शुक्रवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए रसोई गैस उपभोक्ता पहुंचे। गैस वितरण व्यवस्था में पहले की अपेक्षा सुधार दिखा। झबरेड़ा कस्बे की इस गैस एजेंसी से आसपास के कई गांव भक्तोंवाली, साबतवाली, लोदीवाला, कोटवाल आलमपुर, शेरपुर, खेल मऊ, सादोली, शीतलपुर, खरखड़ी, मानकपुर, आदमपुर, खजूरी और डेलना आदि जुड़े हुए हैं। कुछ दिन पहले गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोग गैस के लिए परेशान रहे। गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइन लग रही थी। अब धीरे-धीरे गैस एजेंसियों में लाइन कम हो रही है। गैस एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी पवन सिंह ने बताया कि अब उपभोक्ताओं की भीड़ कम हो गई है और सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

